विश्वास से उन्नती तक
नमस्कार दोस्तों , सबसे पहले पूछना चाहूंगी कैसे है आप और आपका परिवार ! दोस्तों आज हम देखेंगे हमारा नया टॉपिक विश्वास से उन्नति तक . मेरे प्रिय दोस्तों , सचमुच आज हमने जो टॉपिक चुना है क्या इसके बारेमे हमने कभी गहराईयोंसे सोचा है। अगर नहीं तो आज सोचने की जरुरत है। हाँ दोस्तों यह सच है की सिर्फ और सिर्फ विश्वासही तो है जो हमें उन्नति तक पहुँचाता है। और हमारे बड़ी से बड़ी मुश्किलोमे भी विश्वास हमें उम्मीद जगाता है। आपमेसे कई बहने और भाई शायद परमेश्वर पर विश्वास करते है , और कुछ नहीं भी करते है ,परन्तु हमें हमारी विपरीत परिस्थितियोमे और संसार का साथ छूट जानेपर एक परमेश्वरही है जो हमारा विश्वास और सहारा होता है। दोस्तों मैंने मेरे जीवनमे कई बार महसूस किया और मेरे जीवनकी कुछ सच्ची घटनाये भी है जो मुझे सिखाती है की परमेश्वर मेरे साथ है। दोस्तों आप लोग सोच रहे होंगे की जब हमें परमेश्वर दिखाई नहीं देता तो हम किसपर विश्वास करे। ऐसा नहीं है दोस्तों परमेश्वर हमें शारीरिक रूपसे नहीं दिखता परन्तु वह आत्मिक रू...